थानेश्वर  महादेव मंदिर थांवला में  भामाशाहो का हुआ अभिनन्दन

22 जनवरी को कलश यात्रा के साथ शिखर कलश कि स्थापना

0 780

रिपोर्टर शेखर सारस्वत

थांवला जिला नागौर

9785556414

थांवला कस्बे में बस स्टैंड पर स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जिसमें अनेकों धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रोहिताश सिंह ने बताया कि थानेश्वर महादेव सेवा समिति थांवला द्वारा 171 kg का गरुड़ घंटा और शिखर कलश हेतु बोली लगाई गई।आगामी 22जनवरी को धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत

शिखर कलश और गरुड़ घंटा भव्य कलश यात्रा के बाद राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा के अति दुर्लभ मूहर्त में चढ़ाया जायेगा। शिखर कलश एवं गरुड़ घण्टे की आखरी बोली  लगाकर

सर्वश्रेष्ट बोली लगाने वाले शिखर कलश के पांच लाख इकावन हजार रूपये भामाशाह घिसूसिंह मेडतिया और गरुड़ घण्टे हेतु एक लाख इकावन हजार रूपये भीमसेन महंत थांवला का माला व साफा पहनाकर अभिनन्दन किया। गाँव के गणमान्य लोगो ने धार्मिक कार्यक्रम मे सपरिवार पधारने कि आमजन से अपील की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment