अश्लील व्हाट्अप मैसेज करने के अपराध में एक दिन की पुलिस रिमाण्ड हेतु क्राईम ब्रांच पुलिस अभिरक्षा में भेजा।

ग्वालियरः- न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती पूर्णिमा कोठे राजन ग्वालियर द्वारा मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं विकास निगम के इंटरव्यू पैनल में शामिल भोपाल के प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार तंतुवाय को इंटरव्यू में चयन के बदले रूपयों की डिमांड करने एवं अश्लील व्हाट्अप मैसेज करने के अपराध में एक दिन की पुलिस रिमाण्ड हेतु क्राईम ब्रांच पुलिस अभिरक्षा में भेजा
अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती वंदना बंसल सुहाने एवं श्री शिवाजी सिंह भदौरिया ने प्रकरण की घटना के बारे में बताया कि 16.01.2024 को अभियोक्त्री ने थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट की दिनांक 03.01.2024 को मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं विकास निगम में तकनीकी अमले में पदों की पूर्ति के लिये संविदा पर नियुक्ति हेतु राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में प्लेसमेन्ट सेल में हेतु इटरव्यू होना था जिसमें राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर की पीजी परीक्षा पास आउट छात्राएं इंटरव्यू में उपस्थित रहीं। इंटरव्यू पैनल के अधिकारियों द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार छात्राओं का इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू होने के पश्चात अभियोक्त्री के पास रात करीब 11.50 बजे के लगभग अभियोक्त्री के व्हाट्सएप पर आरोपी के मैसेज प्राप्त हुये जिसमें उसने अपना नाम संजीव सर बताया और कहा कि आपका इंटरव्यू लिया गया है आपको जाॅब की जरूरत है मैं आपका सिलेक्शन करा सकता हूं और उसने इंटरव्यू का रिजल्ट फाइनल कर अपाइंटमेन्ट देने के लिये अभियोक्त्री से कहा कि मुझे दो लाख रुपये और एक रात मुझे देनी पड़ेगी। यदि तुम मुझे दो लाख रुपये और एक रात नहीं दोगी तो मैं तुम्हारा कैरियर बर्बाद कर दूंगा। तुम भविष्य में नौकरी लायक नहीं रहोगी और अभियोक्त्री से अपना नंबर सेव करने के लिये कहा गया। आरोपी संजीव द्वारा अभियोक्त्री के व्हाट्सएप कियेे गए मैसे के अभियोक्त्री ने स्क्रीनशोट्स ले लिये तथा कुछ आपत्तिजनक मैसेज आरोपी संजीव ने तुंरत डिलीट कर दिये इस कारण अभियोक्त्री उनका स्क्रीनशोट्स नहीं ले सकी। अभियोक्त्री आरोपी संजीव की इस हरकत से घबरा गयी। उसके बाद आरोपी ने अभियोक्त्री से फिर कहा कि आप जाॅब के लिये क्या कर सकती हो। इस संबंध अभियोक्त्री ने यूनिवर्सिटी की मैडम को शिकायत की। अभियोक्त्री पता चला कि ऐसे ही मैसेज संजीव सर ने इंटरव्यू में आयी अन्य लड़कियों को भी किये है तब अभियोक्त्री समझ गयी कि इंटरव्यू में सिर्फ चार ही लड़कियां उपस्थित थी अभियोक्त्री ने इंटरव्यूह में साथ आई लडकियों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि हमारे पास भी संजीव ने इसी तरह के अश्लील मैसेज कियें। तब हम सभी ने परेशान होकर इस बारे में शिकायत करने का निर्णय लिया।