सिहावल: धूल खाती एंबुलेंस और रेफर में दम तोड़ते मरीज

0 1,043

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल इन दिनों जिला चिकित्सालय सीधी की तरह ही कुव्यवस्थाओं के आलम में आंसू बहाती बेबस नजर आ रही है, यहां विकासखंड अस्तर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए भी मूलभूत चिकित्सकीय संसाधनों का अभाव निरंतर बना रहता है, यहां ना तो पर्याप्त स्टाफ हैं और ना ही उपलब्ध चिकित्सकीय संसाधन |

शव वाहन वर्षो पूर्व से जिला चिकित्सालय सीधी में धूल खाती नजर आ रही है, वहीं एंबुलेंस भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धूल खाती पड़ी है | यहां पर मौजूद स्टाफ मरीज को देखने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं यदि गंभीर स्थिति का मरीज आ जाए तो, बस नर्स ही उसका एकमात्र सहारा होती है और डॉक्टर साहब फोन से रेफर का कागज बनाने के लिए बोलते हैं, क्योंकि ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों की आत्मा अपने-अपने क्लिनिको में भटकती रहती है |

यहां नाम मात्र की एक्स-रे अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है, जब चार-चार महीने से टीटी का इंजेक्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं रहता तो आप सहज ही चिकित्सा व्यवस्था का अंदाजा लगा सकते हैं | बहरहाल ये समस्या तो पुरानी है ही पर मौजूदा हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं समय रहते यदि शीघ्र ही इस गंभीर समस्या का निदान नहीं कर लिया गया तो कर्जदार भारत के प्रधानमंत्री के समृद्ध भारत की संकल्पना अधूरी ही रह जाएगी |

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment