Breaking News

खादी ग्रामोद्योग समिति जहानाबाद ने मनाया गाँधी जयंती समारोह

0 462

जहानाबाद के जिले के खादी ग्रामोद्योग समिति ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री के जयंती बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मनाया गया, ईस अवसर पर स्थानीय विधायक कृष्णमोहन उर्फ सुदय यादव घोषी विधायक रामवली सिंह यादव राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कार्यक्रम का विधिवत सुभारम्भ संयुक्त रूप से फिता काटकर किया वही राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया वही मौके पर जहानाबाद विधायक सुदय यादव ने कहा कि खादी वस्त्रों का हमारा यह परिधान हमारी संस्कृति हमारी परंपरा को निरंतर सहेजकर रखने की प्रेरणा देती हैं वही घोषी विधायक रामवली सिंह यादव ने कहा कि खादी हमारी आत्मां है जिसे क ई महापुरुषों ने धारण कर अपनी सादगी का परिचय देते हुए देश की आज़ादी में ईसने मुख्य भूमिका को निभाया है ईस मौके पर खादी ग्रामोद्योग समिति के प्रबंधक विनोद कुमार ने खादी के सभी वस्त्रों पर 25 प्रतिशत छूट की घोषणा की जिससे आमजन में खादी खरीद की ईच्छा शक्ति को देखा गया, यहाँ बता दे कि खादी का धागा कटाई मशीन के द्वारा किया जा रहा था जो कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बना रहा , ईस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग समिति के मंत्री जितेंद्र कुमार, प्रबंधक विनोद कुमार, एस , एस कालेज के प्रधान सहायक अनिल कुमार द्विवेदी, राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, एसी, एसटी के जिला अध्यक्ष डॉ, अरविंद चौधरी, जदयू के प्रदेश सचिव दिलिप कुशवाहा, विनोद यादव समेत कई लोग मुख्य रूप से शामिल थे जवकि कार्यक्रम का संचालन रंजु देवी एवं पुष्पा देवी ने की,

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment