एसडीएम कुसमी ने जल जीवन मिशन की ली बैठक 

0 1,082


संवाददाता-सतेंद्र सिंह मड़वास
एसडीम कुसमी सिन्हा साहब ने जल जीवन मिशन की बैठक ली जिसमें जनपद पंचायत सीईओ कुसमी द्विवेदी जी और पी एच ई एस डी ओ गुप्ता जी और सब इंजीनियर शर्मा जी टेक्नीशियन अशोक पांडे और एनआरएलएम से सुरजीत और महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी एवं सभी संविदाकार उपस्थित रहे ।
एसडीएम सिन्हा साहब ने सभी योजनाओं के बारे में समीक्षा की और विस्तृत जानकारी मांगी इसके बाद एसडीएम साहब ने औचक निरीक्षण जूरी पंचायत में संचालित नल जल योजना का किया वहां पर एसडीएम साहब ने वाटर सप्लाई के बारे में लोगों से बातचीत किए और देखे की पानी की सप्लाई अभी प्रारंभिक स्तर पर चालू है उन्होंने संविदा कर को निर्देश दिए की 1 सप्ताह के अंदर पूरा गांव में पानी की सप्लाई चालू की जाए और लोगों को इस गर्मी मैं पानी उपलब्ध कराया जाए ।


इसके बाद एसडीएम साहब टांसर मैं सप्ताहिक जल स्वच्छता बैठक में भागीदारी लिए और ग्रामीणों से टांसर में पानी की सप्लाई के बारे में जानकारी प्राप्त किए इसके बाद वहां के संविदाकार को निर्देशित किया कि जो अभी पानी की सप्लाई 50 % है उसको सप्ताह भर में 100 % की जाए और और बाकी जो भी योजनाएं हैं उनको भी जल्द से जल्द हैंड ओवर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यालय में पीएचई एसडीओ सूचित करें उन्होंने गुप्ता जी से कहां की इसी तरह मिलकर काम करते रहेंगे तो हमें सफलता जरूर मिलेगी और हम बेहतर तरीके से लोगों को पानी की उपलब्धता करा सकेंगे
टांसर में स्व सहायता समूह की महिलाएं और रोजगार सहायक गुप्ता आदि ग्रामीण लोग उपस्थित रहे और सब ने एसडीम कुसमी की सराहना की के ऐसे अधिकारी बीच-बीच में आते रहेंगे तो लोगों की जरूरतें पूरी होती रहेंगी और ग्रामीणों ने एसडीओ गुप्ता ज़ी की भी सराहना की लोगों की सुविधा के लिए बीच-बीच में आते रहते हैं और लोगों से बातचीत करके समस्या का समाधान करने की कोशिश करते रहते हैं

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment