सरपंच द्वारा जेसीबी मशीन से कराया जा रहा तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य

0 1,270

सीधी जिले के सिहावल विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बमुरी (रामपुर) मे पुराने बाजार के समीप तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य सरपंच द्वारा मजदूरों की बजाय जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है! सरपंच विमलेश कोल द्वारा प्रभारी सचिव कमलेश केवट के साथ मिलकर भ्रष्टाचार की इबारत लिखी जा रही है!

उक्त तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु स्वीकृत 5 लाख 24 हजार की राशि को शीघ्र ही डकार जाने का खाका तैयार कर लिया गया है!ग्राम पंचायत बमुरी गजकरण सिंह टोले में पिछले 2 महीने से पेयजल व्यवस्था ठप है! ग्रामीणों द्वारा बार-बार गुहार लगाने पर सरपंच सचिव द्वारा ग्रामीणों को धमकाते हुए कहा जाता है कि आप 181 में शिकायत कर दीजिए!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment