देवेंद्रनगर तहसील अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत गुखौर में स्वच्छता अभियान की उड़ाई जा रही धज्जियां

लोकेशन=देवेंद्रनग=सुधीर अग्रवाल
पन्ना- पन्ना जिले के देवेंद्रनगर तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुखौर में नालियां जाम पड़ी हुई हैं कई वर्षों से नालियों को साफ नहीं करवाया गया है।
जिसके कारण नालियों का पानी रोड में बहता है जिससे राहगीरों को उसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए जिससे इस भीषण गर्मी में मच्छर पनप रहे हैं।

और ग्रामीण जन बीमार हो रहे हैं स्वच्छता अभियान को लेकर प्रशासन कितना सजग लोगों को कर रहा है किंतु ग्राम पंचायत गुखौर के दायित्व वान इसका मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं