आकाशीय बिजली गिरने से बाल-बाल बचा किसान लाखों से अधिक हुआ नुकसान

0 677

 

सीधी / पिछले कई दिनों से लगातार प्रकृति में काफी बदलाव देखा जा रहा है, इसी प्रकार मौसम के बदलाव में विगत दिवस 21/04/ 2023 की शाम तकरीबन 6:00 से 7:00 बजे के मध्यकालीन अचानक से मौसम में आए बदलाव तेज हवाओं के साथ बादलों में टकराव के कारण हुए वीभत्स गर्जना के साथ अचानक किसान की झोपड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से झोपड़ी में आग लग गई और किसान का मोटर पंप तार स्टार्टर सहित खाने-पीने सिलेंडर सहित सोने का बिस्तर पहनने के कपड़े सहित तकरीबन डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई l

घटना के संबंध में सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पड़रिया (कला) निवासी कृष्ण केशव चतुर्वेदी पिता हरिप्रसाद चतुर्वेदी उम्र तकरीबन 53 वर्ष अपने खेत में बिजली से चलने वाला समर्सिबल मोटर पंप स्टार्टर लगाकर खेती किसानी का कार्य करते हुए झोपड़ी बनाकर विगत कई वर्षों से निवास कर रहे थे जहां गत दिनांक 21 अप्रैल 2023 की शाम अचानक आए मौसम में बदलाव के कारण बादलों में टकराव होने के कारण वीभत्स गर्जना के साथ आकाशीय बिजली किसान की झोपड़ी में जा गिरी जिससे झोपड़ी आग में तब्दील हो गई और देखते ही देखते पल भर में झोपड़ी के अंदर बोर में पड़ा समर्सिबल मोटरपंप स्टार्टर केबिल तार सहित दैनिक उपयोगी खाने-पीने पहनने व अन्य वस्तुएं तकरीबन डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गईl वही किसान और बच्चे झोपड़ी से काफी दूर होने से बाल-बाल बचे l घटना की सूचना किसान द्वारा संबंधित थाना और राजस्व विभाग को दी गई हैl

संभागीय ब्यूरो रीवा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment