विनय सिंह बने भाजपा राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान के जिला संयोजक

0 1,031

विनय सिंह बने भाजपा राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान के जिला संयोजक

सीधी । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा की सहमति और भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय और भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक गणेश मालवीय द्वारा जिले के पूर्व महामंत्री विनय सिंह चौहान को राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान का जिले का संयोजक बनाया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव सिंह ने चौहान की नियुक्ति पर कहा कि विनय सिंह के जिला संयोजक बनने पर राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान को गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह आएगा। जिला संयोजक बनाए जाने पर श्री चौहान के शुभचिंतकों और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment