विशेष अभियान के तहत नवागत पुलिस कप्तान की अगुवाई में सीधी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

0 992

विशेष अभियान के तहत नवागत पुलिस कप्तान की अगुवाई में सीधी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

माफियाओं व आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान के तहत दिनांक 11.04.2023 से 20.04.2023 तक 858 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुऐ 559 प्रकरण किये गये पंजीबद्ध वही लंबे समय से फरार चल रहे 110 वारंटियों को गिरफ्तार कर पहुंचाया गया सलाखों के पीछे 

अवैध नशा व्यापारियों पर नकेल कसते हुये अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 7 प्रकरणों में 2 लाख 70 हजार रूपये कीमती 403 शीशी कफ सिरप एवं 41 किलो 200 ग्राम गांजा जप्त

वही आबकारी के 224 मामले पंजीबद्ध कर जप्त किये 4 लाख रुपए कीमती 1451 लीटर अवैध शराब

नवागत पुलिस कप्तान डॉ. रविन्द्र वर्मा के बतौर सीधी पुलिस के मुखिया के पद पर पदभार ग्रहण करते ही सीधी पुलिस ने लगातार कार्यवाही कर अपराधियों पर शिकंजा कसा है। जिले में अपराधियों तथा अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्तियों पर सीधी पुलिस अनवरत कार्यवाही कर रही है !

दिनांक 11/04/2023 से 20/04/2023 तक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश भर में माफियाओं एवं आपराधिक तत्वों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाये जा रहे है जिसके तारतम्य में जिले में नवागत पुलिस कप्तान डॉ. रविन्द्र वर्मा के नेतृत्व में अवैध रूप से नशा के व्यापारियों एवं तस्करों पर सीधी पुलिस ने कार्यवाही करते हुये दिनांक 11/04/2023 से 20/04/2023 तक अवैध रूप से शराब का भंडारण, परिवहन एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध 224 प्रकरणों में 226 आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध करते हुये कीमती 4 लाख 06 हजार रूपये कीमती 1451 लीटर अवैध शराब एवं एनडीपीएस एक्ट के 07 प्रकरण में 13 आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध करते हुये 2 लाख 70 हजार रूपये कीमती 403 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप एवं 41 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर कार्यवाही की गई है।

इसी क्रम में जिले की शांति व्यवस्था भंग कर अशांति फैलाने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध सीधी पुलिस ने दिनांक 11/04/2023 से 20/04/2023 तक कुल 858 व्यक्तियो के विरूद्ध 559 प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु बाउण्ड ओवर किया गया है जिसमें सीआरपीसी की धारा 110 के तहत 179 प्रकरणों में कुल 179 व्यक्तियों पर एवं धारा 107/116 (3) के तहत 336 प्रकरणों में 633 व्यक्तियों को बाऊंड ओवर करते हुए भविष्य में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया है तथा 30 व्यक्तियों को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत प्रतिबंधित कराया गया है। लगातार अपराध में संलिप्त आदतन अपराधी प्रवृति के 16 व्यक्तियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही भी प्रस्तावित की गई है।

लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जिनके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई/गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इनाम उद्घोषित किया था ऐसे आरोपियों पर कार्यवाही करते हुये अभियान के दौरान 110 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इसी तरह राशन/मिलावट, चिटफंड, खनिज एवं शराब माफियाओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 110 सीआरपीसी/जिला बदर की कार्यवाही करते हुये 7 प्रकरण पंजीबंद्ध किया जाकर 8 व्यक्तियों को 110 सीआरपीसी एवं 1 व्यक्ति के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही कर बाउंड ओवर किया गया है।

जिले में अशांति फैलाने वाले किसी भी प्रकार के असमाजिक तत्वो को बक्शा नही जायेगा इस प्रकार की कार्यवाही सतत जारी रहेगी अतः समस्त जिला वासियों से अपील है कि अगर आपके क्षेत्र में किसी प्रकार अवैधानिक गतिविधि हो रही हो तो उसकी गोपनीय सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय को देवे। सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखते हुये पुरस्कृत किया जावेगा।_

डॉ. रविन्द्र वर्मा पुलिस अधीक्षक जिला सीधी (म0प्र0)

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment