बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुरक्षा चक्र अभियान चलाएगा – संजय

0 794

बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुरक्षा चक्र अभियान चलाएगा – संजय
सेवा, समर्पण, संगठन, सुरक्षा देने वाला कांग्रेस सेवादल बिहार राज्य के सभी जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन किसी लाभान्वित को नही छूटे , इसके लिए लगातार अभियान चलाएगी
उपर्युक्त बातें आज गया शहर के हृदय स्थली चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय में गया जिला कांग्रेस सेवादल सहित जिला के सभी कांग्रेस जनों से अपनी संक्षिप्त मुलाकात में दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डा संजय कुमार ने कहा की आज हम कांग्रेस सेवादल के संघर्ष सेवक इस बात का प्राण कर ले की पोलियो सुरक्षा चक्र के तर्ज पर सूबे के घरों में जाकर छूटे सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारियों को चिन्हित कर उन्हे वृद्धा, विकलांग एवम् विधवा पेंशन दिलाने का काम करेगी।
डा संजय ने कहा की कांग्रेस सेवादल सभी प्रमंडल वार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कम से कम 200 से 300 संघर्ष सेवक का सुसज्जित ड्रेस कोड के साथ कैडर तैयार करने का लक्ष्य है।
सेवादल के साथी सभी कार्यों में स्वय संघर्ष सेवक बन जनता के सेवा, सहयोग में अग्रणी भूमिका निभाने का काम करे, जैसे भीड़, भाड़ में लोगो को सहयोग, मेला तथा बड़े, बड़े आयोजनों में सेवा, सुरक्षा, सभी बड़े, छोटे प्रमुख मेले आदि में सेवादल के साथी स्वय संघर्ष सेवक बन कर सरकारी, गैर सरकारी, सामाजिक, राजनैतिक कार्यों में जुट जाए।
आज गया में मुलाकात के दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, दामोदर गोस्वामी, धर्मेंद्र कुमार निराला, विपिन बिहारी सिन्हा, शिव कुमार चौरसिया, श्रवण पासवान, रंजीत कुमार सिंह, शशिकांत सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील कुमार राम, विनोद उपाध्याय, धरम भवानी सिंह, बबलू राम, गया जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल कुमार, मो मुजम्मिल, मो समद, खालिद अमीन, आदि ने सेवादल की मजबूती पर अपने, अपने राय प्रकट किए।
गया जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक टिंकू गिरी ने प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, तथा उनके साथ सेवादल के साथी सोमनाथ पासवान, बुद्धू राम , भगवान दास, आदि ने गया जिला सेवादल के संगठन को जिला के सभी चार अनुमंडलों, चौबीस प्रखंडों, एवम् तीन सौ बत्तीस पंचायतों, वार्डो में सशक्त बनाने का आश्वासन प्रदेश अध्यक्ष को दिया।

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment