पुरानी पेंशन बहाली एवं वरिष्ठता को लेकर सीधी में कमचारियों ने आंदोलन उपरांत रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

0 1,500

पुरानी पेंशन बहाली एवं वरिष्ठता को लेकर सीधी में कमचारियों ने आंदोलन उपरांत रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
सीधी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर देश प्रदेश में लगातार कर्मचारियों का संघर्ष जारी है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सीधी जिले में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर नेशनल मूवमेंट फार ओ पी एस मध्यप्रदेश के बैनर तले रविवार को भव्य आंदोलन रैली निकाली गई। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारीयो ने शामिल होकर नारेबाजी करते हुए सत्तापक्ष की गलत नीतियों को कोंसा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि वर्ष 2004 से बंद पुरानी पेंशन बहाली करने को लेकर सतत आंदोलन जारी है। लेकिन सरकार मांगे पूर्ण नही कर रही। सांसद विधायक पुरानी पेंशन ले रहे है। जबकि कर्मचारियों का यह अधिकार खत्म कर दिया है। कर्माचारियों ने कड़ी चेतनावनी दी है की जो पुरानी पेंशन बहाली करेगा वही देश प्रदेश पर राज करेगा यह आंदोलन करते हुए सीधी जिले कलेक्ट्रेट करूंणा भवन में इस संघ के अध्यक्ष समस्त कर्मचारी ने एसडीएम के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा अब देखने होगा कि यह जो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन किया जा रहा है कहां तक सफल होता है क्या सरकार के कानों तक इसकी झनक जाती है या दब के रह जाती है

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment