नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हेतु अब 3 मई 2023 तक करें आवेदन।।

पटना/नेहरू युवा केन्द्र जहानाबाद, बिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सत्र 2023-24 अंतर्गत पटना जिला के 7 प्रखंडों हेतु राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के लिये अहर्ता रखने वाले जिले के युवा अब 3 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में नेहरू युवा केन्द्र जहानाबाद के जिला युवा अधिकारी पामिर सिंह ने बताया कि संगठन मुख्यालय द्वारा प्राप्त अद्यतन निर्देशानुसार उपरोक्त आवेदन तिथि को बढ़ाया गया है। ज्ञात हो कि पूर्व निर्देशानुसार आवेदन की अंतिम तिथि को 4 अप्रैल 2023 तक बढ़ा दिया गया था जिसे अब फिर से 3 मई 2023 तक बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वी उत्तीर्ण है, जबकि उम्र 1 अप्रैल 2023 को 18 वर्ष से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हेतु नियमित अध्ययनरत छात्र/छात्राएं आवेदन करने के पात्र नही होंगे। योजना का विस्तृत विवरण, आवेदन प्रोफॉर्मा एवं आवेदन करने हेतु विभाग के वेबसाइट www.nyks.nic.in पर जाएं तथा इस संबंध में अन्य कोई जानकारी के लिये जिला युवा अधिकारी कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र जहानाबाद, गली नं 1, माधो नगर, काको रोड, जहानाबाद से संपर्क किया जा सकता है।