श्री राम नवमी महापर्व पर चुरहट में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

0 1,095

श्री राम नवमी महापर्व पर चुरहट में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

 

सीधी जिले के नगर परिषद चुरहट अंतर्गत श्री राम नवमी महापर्व पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें कई समाजसेवियों के द्वारा चुरहट नगर में भगवान श्री राम, माता जानकी, भगवान लक्ष्मण एवं भगवान हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा एक ऐतिहासिक वह महत्वपूर्ण रही जिसमें भगवान की झांकी को रथ में सजाकर नगर भ्रमण करवाया गया

इस दौरान मातृ शक्ति छोटे बच्चे बुजुर्ग एवं युवा सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों में काफी हर्षोल्लास दिखाई दिया जिसमें सभी श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान श्री राम की जय जयकार की जा रही थी

कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए रोड लाइट डीजे साउंड एवं ढोल के माध्यम से संगीत बजाए जा रहे थे और भगवान की जय जय कार की जा रही थी

कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम जानकी मंदिर से भगवान श्री राम के जन्म का पर्व मनाते हुए शुरू की गई जहां से होकर चुरहट के सभी वार्डों में शोभायात्रा निकालते हुए बूढ़ी माता मंदिर प्रांगण में आयोजन का समापन किया गया। इस दौरान मार्ग में जगह जगह पर भगवान की आरती भी करवाई गई एवं लगातार प्रसाद वितरण का भी कार्य चलता रहा

कार्यक्रम पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया जहां पर प्रशासनिक सहयोग भी पूर्ण रूप से देखने को मिला। थाना पुलिस बल के द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था भी बनाई गई थी

कार्यक्रम के आयोजक मंडल में अध्यक्ष बसंत लाल गुप्ता, संरक्षक अनुसूईया सोनी, अनेंद्र मिश्रा “राजन”, संरक्षक संजीव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी, रामकुमार शर्मा, अंजनी प्रसाद पाण्डेय, शिक्षिका नीलम तिवारी, सुभाष कुमार पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य राहुल पटेल, संजय सिंह “संजू”, नरेंद्रमणि पाण्डेय, महावीर सोनी, सुखनंदन सोनी, पुरुषोत्तम दास गुप्ता, राजमणि साहू, प्रकाश गुप्ता, जगजीवन लाल गुप्ता, रवि गुप्ता, शिवम नामदेव, जितेंद्र गुप्ता, नमन पाण्डेय, राहुल गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, सूरज नामदेव, सुदामा गुप्ता, दीपू गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, मोनू केवट, भूपेश गुप्ता, तेज बहादुर सिंह, बीनू सिंह के साथ युवा टीम के प्रमुख रूप से सृजल गुप्ता, प्रिंस नवैत, हर्ष नवैत, सुमित गुप्ता, नीरज गुप्ता, अमन रजक, शनि नामदेव, देवेंद्र नामदेव एवं सुजल गुप्ता का योगदान सराहनीय रहा

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment