होली के रंग में ना पड़े भंग, तैयार खड़ी है पुलिस संग-संग

0 1,208

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

सिहावल: 7 मार्च 2023

होली त्यौहार के मद्देनजर थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु, सीधी: उप पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति महोदय के नेतृत्व में अमिलिया थाना टी.आई. अशोक पाण्डेय एवं सिहावल चौकी प्रभारी फूलचंद्र बागरी की संयुक्त टीम का अमिलिया थाना एवं सिहावल चौकी क्षेत्र मे फ्लैग मार्च किया गया |


होली त्यौहार में असामाजिक तत्वों द्वारा मौके का फायदा उठाकर अशांति फैलाने का प्रयास किया जाता है, ऐसे मौके पर प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार होली त्यौहार में सभी मदिरालयों को बंद रखने एवं 10 वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत डीजे लाउडस्पीकर को भी बंद रखने एवं बुकिंग न देने के सख्त आदेश के साथ-साथ पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुई है वही पैदल फ्लैग मार्च करते हुए क्षेत्र का दौरा निगरानी किया जा रहा है |

सिहावल संवाददाता शाहिद खान मोबाइल नंबर 62 64 87 71 20

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment