एसडीओपी कार्यालय चुरहट का घेराव

सीधी संवाददाता-विमलेश द्विवेदी की रिपोर्ट
एसडीओपी कार्यालय चुरहट का घेरा
सीधी ।मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के निर्देशानुसार विधानसभा चुरहट के अनुभाग चुरहट अन्तर्गत थाना रामपुर नैकिन, चुरहट, कमर्जी एवम पुलिस चौकी पिपराव, खड्डी, सेमरिया द्वारा फर्जी मुकदमें, हत्या जैसे जघन्य अपराधों में पुलिस द्वारा किसी तरह की जांच न करना, चिन्हित स्थानों से सोन घड़ियाल द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र से बालू खनन में संरक्षण, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट करके कार्यवाही करना, विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के नाम पर वसूली करना, पुलिस की सह में गांव – गांव अवैध रूप से शराब की पैकारी, गांजा एवम प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री, सही व्यक्ति द्वारा कोई शिकायत हों पर शिकायत दर्ज न करना जैसी विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन एवं चुरहट तथा उपब्लाक हनुमानगढ़ के नेतृत्व में एसडीओपी कार्यालय चुरहट का घेराव किया जायेगा। रामभिलाश पटेल अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चुरहट, प्रदीप द्विवेदी अध्यक्ष – ब्लाक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन, राजकुमार सिंहअध्यक्ष – ब्लाक कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़,
बैजनाथ सिंह कार्यकारी अध्यक्ष – ब्लाक कांग्रेस कमेटी चुरहट, यज्ञशरण सिंह गोंड कार्यकारी अध्यक्ष ब्लाक हनुमानगढ़
अशोक सिंह कार्यकारी अध्यक्ष – ब्लाक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन द्वारा घेराव कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
जिला ब्यूरो सीधी
विमलेश द्विवेदी