बड़का डोल में बाघ के हमले से पूर्व सरपंच की मौत

0 1,840

ब्यूरो ,सीधी । जिले के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत बड़काडोल में आज फिर एक बाघ ने महिला को अपना शिकार बना लिया । बाघ के हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है मौके पर विभागीय अमला व पुलिस टीम पहुंच गई है । जिसके द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

ज्ञात हो कि संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आए दिन लोगों को जंगली जानवरों का शिकार होना पड़ रहा है अभी हाल ही में गिजोहर गांव में घर के भीतर से पढ़ रहे बच्चे को तेंदुए के द्वारा उठा कर अपना शिकार बना लिया गया था । आज शुक्रवार को क्षेत्र के बड़का डोल में करीब 2 बजे दिन अपने चार पांच साथियों के साथ पूर्व सरपंच गुड्डू बाई पति रामाधार भूर्तियां उम्र 45 वर्ष घर के समीप निजी आराजी में जलाऊ लकड़ी लेने गई थी तभी नाले के किनारे से आए बाघ के द्वारा महिला ऊपर हमला कर दिया गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

साथियों द्वारा हल्ला गुहार मचाने के चलते बाघ ने महिला के शव को मौके पर छोड़कर नाले की ओर भाग गया। वहीं कुछ लोगों को जानकारी होने के बाद यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई । मौके पर संजय टाइगर रिजर्व अमला व पुलिस बल पहुंचा साथ ही काफी संख्या में स्थानीय लोग उमड़ पड़े। जहां लोगों में काफी आक्रोश भी देखने को मिला । स्थानीय लोगों द्वारा कहा गया कि प्रशासन द्वारा इस विषय में गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि आए दिन लोगों की जान जा रही है या तो निवासरत लोगों को क्षेत्र के बाहर जगह दी जाए  या फिर इन्हें नियंत्रण में करने की व्यवस्था दुरुस्त की जाए , जिससे कि आने वाले दिनों में लोगों की इस तरीके से जान न गंवानी पड़े।

इनका कहना है …

मैं कुछ काम से मझौली गया था जानकारी मिलने पर आया और देखा तो बाघ के हमले से पत्नी की मौत हो चुकी थी –  रामाधार भुर्तिया मृतका का पति

हम लोग पांच छ की संख्या में लकड़ी लेने आए थे लेकिन देखते ही देखते गुड्डी बाई के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया और हल्ला गुहार करने पर बाघ भाग गया लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई – बांकेलाल भुर्तिया, प्रत्यक्षदर्शी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment