ग्वालियर में घर में मिले पति, पत्नी और बेटी के शव, हत्या की

0 1,584

Gwalior Energy Minister News: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने किसी न किसी काम की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे कभी किसी गरीब के ठेले को चलाने में मदद करते हैं तो कभी नाली आदि साफ करने लगते हैं। रविवार रात को भी वे नए अंदाज में नजर आए। वे एक कार्यक्रम से रविवार रात लौट रहे थे तो सड़क पर बच्चे बैडमिंटन खेलते हुए दिखे। तो मंत्री तोमर भी अपने आप को रोक नहीं पाए और बच्चों के साथ बैडमिंटन खेलने के लिए सड़क पर उतर गए। श्री तोमर ने करीब 20 मिनट तक बच्चों के साथ बैडमिंटन खेला। बैडमिंटन खेलने के बाद श्री तोमर बोले काफी दिनों के बाद बैडमिंटन खेला है उन्हें अपना बचपन याद आ गया।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर रविवार को भिंड से दौरा कर ग्वालियर पहुंचे थे। जहां रात को उनको सागर रोड स्थित एक कार्यक्रम में शामिल होना था। जब वह कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हरिहर नगर में कुछ स्थानीय लोगों और बच्चों को सड़क पर बैडमिंटन खेलते हुए देखा तो ऊर्जामंत्री अपने आप को खेलने से नहीं रोक सके। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी को रुकवा लिया और गाड़ी से उतरकर उन लोगों के पास जापहुंचे जो बैडमिंटन खेल रहे थे। ऊर्जामंत्री ने उनके साथ खेलने की इच्छा जताई। अचानक ऊर्जामंत्री तोमर को अपने पास आकर साथ में बैडमिंटन खेलने की पूछने पर लोग हैरान रह गए। तत्काल एक बल्ला सैनिटाइज कर ऊर्जामंत्री को दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment