एएसपी ग्रामीण दिनेश सिंह ने थाना परशुरामपुरी का किया औचक निरीक्षण

पुलिस कार्यों की समीक्षा कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

0 14

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दिनेश सिंह ने शनिवार को थाना परशुरामपुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही थाने में संचालित पुलिस कार्यों को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए।

 

एएसपी ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। उनकी समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने और थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment