डिंडौरी में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, अतिक्रमण हटाने और ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश

0 47

 

 

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव,,)

 

डिंडौरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

बैठक में सीईओ ने राजस्व, पुलिस एवं नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर शहर के प्रमुख मार्गों के दोनों ओर तथा रानी अवंती बाई चौक और साकेत नगर क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात को सुगम बनाया जाए।

 

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्पीड ब्रेकरों पर स्पष्ट कलर पेंटिंग कराने तथा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट स्थलों पर आवश्यक साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि विशेषकर वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

 

बैठक में प्रधानमंत्री राहत योजना की समीक्षा भी की गई तथा संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा धर्मेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन सहित सभी डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment