Breaking News

जिला भाजपा कार्यालय में मध्यप्रदेश बजट पर पत्रकार वार्ता आयोजित, शहपुरा विधायक ने बताई बजट की जानकारी।

0 150

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट।

 

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय डिंडौरी में रविवार दोपहर 2:00 बजे मध्यप्रदेश बजट को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने पत्रकारों को बजट की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी।

 

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने कहा कि यह मध्यप्रदेश का बजट सर्वजन कल्याणकारी, सर्वव्यापी एवं विकासोन्मुखी है। उन्होंने बताया कि बजट में युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर रोक लगेगी।

 

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य समावेशी विकास को बढ़ावा देना है, ताकि समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों को प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 

इस अवसर पर जिला भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। पत्रकारों ने बजट से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका विधायक ने विस्तार से जवाब दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment