बर्मामाइंस स्थित डनलप मैदान की खस्ताहाल स्थिति के लिए चन्द्रशेखर रजक और कुछ लोगों ने लगाई जुस्को और उपायुक्त महोदय मैदान की सफ़ाई की गुहार।

0 262

बर्मामाइंस स्थित डनलप मैदान के साफ सफाई के लिए चन्द्रशेखर रजक और उनके साथियों ने उपायुक्त महोदय और जुस्को अधिकारियों को सूचित किया है कि आए दिन होने वाले शादियों पर लगने वाले टेंट और उसके बाद कचरे से होने वाली गंदगी के चलते बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।मैदान मे जगह जगह गढ्ढे पड़ जाते है जिससे यहां खेलने वाले बच्चे, गिर जाते हैं। गंदगी और बदबु के चलते यहां पर कोई भी व्यक्ति मैदान के अंदर नहीं जा पाते हैं।

चंद्रशेखर का कहना है कि शादी के लिए बुकिंग करते समय संबंधित विभाग को साफ़ सफाई की भी शुल्क ले लेना चाहिए और उसे मैदान की सफाई में खर्च करना चाहिए।

 

प्राईड इंडिया न्यूज़ जमशेदपुर से ब्यूरो चीफ़ इंदर जीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment