रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 रिश्वत लेते रंगेहाथ बीएमओ ट्रैप

0 578

रीवा। लोकायुक्त पुलिस रीवा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल में पदस्थ बीएमओ डॉ. स्वतंत्र पटेल को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रीवा को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि बीएमओ द्वारा मेडिकल रिपोर्ट (एमएलसी) तैयार करने के बदले ₹5000 की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच शुरू की।

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी डॉक्टर ने फरियादी से ₹5000 की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लोकायुक्त पुलिस ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment