एनसीएल मुख्यालय में विश्व हिन्दी दिवस पर राजभाषा कार्यान्वयन एवं प्रश्न-मंच प्रतियोगिता का आयोजन

0 238

सिंगरौली।,नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय स्थित सीईटीआई/एमडीआई भवन में शनिवार को विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर राजभाषा विभाग के तत्वावधान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत राजभाषा कार्यान्वयन एवं प्रश्न-मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देना एवं राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, महाप्रबंधक (आईडी), पी.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/अधिकारी स्थापना), राकेश कुमार, महाप्रबंधक (पर्यावरण), राजेन मेक, महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) तथा समीर बारला, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/राजभाषा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने अपने संबोधन में विश्व हिन्दी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी केवल हमारी राजभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और प्रशासनिक कार्यों का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।

समारोह के दौरान आयोजित प्रश्न-मंच प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों की राजभाषा से संबंधित जानकारी, कार्यालयीन हिन्दी शब्दावली तथा सरकारी नियमों के ज्ञान का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभागार में उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment