प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जगदीश प्रजापति का व्यवसाय बना आत्मनिर्भर — सिंगरौली में सफलता की मिसाल

0 301

सिंगरौली, 03 नवम्बर 2025।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने शहर के रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। इसी योजना के तहत सिंगरौलिया निवासी सब्जी व्यापारी जगदीश प्रजापति को उनके व्यवसाय को नई दिशा मिली है।

 

जगदीश प्रजापति ने बताया कि उन्होंने योजना के पहले चरण में बिना किसी गारंटी के ₹10,000 का ऋण प्राप्त किया था। समय पर भुगतान करने पर बैंक ने उन्हें दूसरे चरण में ₹25,000 तक का ऋण स्वीकृत किया। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने सब्जी व्यवसाय को विस्तार देने में किया है।

 

जगदीश ने यह भी बताया कि समय पर ऋण चुकाने से उनका सिविल स्कोर बेहतर हुआ है, जिससे भविष्य में उन्हें बैंक से बड़े ऋण प्राप्त करने में आसानी होगी।

 

स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी और लघु व्यवसायियों को बिना गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है। प्रारंभिक चरण में ₹10,000 की राशि दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹15,000 कर दिया गया है। साथ ही डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए कैशबैक और अन्य लाभ भी प्रदान किए जाते हैं।

 

यह योजना न केवल छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें स्वावलंबन की दिशा में भी अग्रसर कर रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment