सिंगरौली_ब्रेकिंग

0 281

दुर्गा विसर्जन हादसा – 40 घंटे बाद मिला युवक का शव

 

सिंगरौली। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे युवक का शव 40 घंटे बाद बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर को आधा दर्जन से अधिक युवक नदी में कूदे थे, इसी बीच 18 वर्षीय युवक लापता हो गया था।

 

रेस्क्यू टीम ने करीब 30 घंटे तक लगातार तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आज 4 अक्टूबर की सुबह ग्रामीणों ने शव को नदी किनारे देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

लापता युवक का शव घटना स्थल इंद्रावन डोल बैगा दह नदी से लगभग 2 किलोमीटर दूर मिला। यह पूरा मामला तिनगुड़ी चौकी क्षेत्र के कुकराव गांव का है।

सिंगरौली से सुनील पांडे की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment