जिले में ‘सीखो सप्ताह’ के तहत iGOT पोर्टल प्रशिक्षण संपन्न
जिले में ‘सीखो सप्ताह’ के तहत iGOT पोर्टल प्रशिक्षण संपन्न

डिंडौरी -प्राइड कदम न्यूज़ से खमोद चन्देल रिपोर्ट -मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 15 से 21 सितंबर 2025 तक ‘सीखो सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को iGOT पोर्टल पर शासन द्वारा तैयार किए गए कम से कम दो कोर्स पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर कलेक्टर के निर्देशानुसार 10 सितंबर को कलेक्टर सभागार कक्ष में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में iGOT पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया और शासन द्वारा तैयार कोर्सेज को पूर्ण करने की विधि सिखाई गई।
प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री दीपक साहू, वरिष्ठ प्रशिक्षक ई-गवर्नेंस श्री दीपक चौबे, प्रशिक्षक ई-गवर्नेंस श्री संतोष बनोटे द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पोर्टल पर लॉगिन, कोर्स चयन, अध्ययन और कोर्स पूर्ण करने की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।