*भारत ने जीता हॉकी एशिया कप का खिताब, दक्षिण कोरिया को फाइनल में 04 – 01 से रौंदा*
*भारत ने जीता हॉकी एशिया कप का खिताब, दक्षिण कोरिया को फाइनल में 04 – 01 से रौंदा*
रिपोर्ट (राकेश शर्मा) भारत में खेली जा रही एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी भारत ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 04- 01 से पराजित कर जीत ली है। यह चौथी बार है जब भारत ने एशिया कप ट्रॉफी जीती है।
टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए सुखजीत सिंह, अमित रोहिदास ने एक-एक गोल किया और जबकि दिलप्रीत सिंह ने दो बेहतरीन गोल दागे।
इसी के साथ भारत ने 2013 फाइनल की हार का बदला दक्षिण कोरिया से ले लिया है। जब दक्षिण कोरिया ने भारत को 4-3 से हराकर एशिया कप चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया था।