गुलाबगंज लोगों ने बर्री घाट पहुंचकर अपने पितरों को जल किया अर्पित
गुलाबगंज लोगों ने बर्री घाट पहुंचकर अपने पितरों को जल किया अर्पित

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट
गुलाबगंज-10 किलोमीटर दूर ग्राम बर्री में बेतवा नदी के तट पर लोगों ने विधि-विधान से पितरों को जल अर्पण किया ज्ञात हो लोग अपने पितरों की पूजा 15 दिन श्राद्ध के रूप में मनाते है जहां स्नान के बाद कांस से पितरों को पानी अर्पित कर ब्राह्मण एवं कन्याओं को भोजन खिलाते है इस दौरान बेतवा तट पर लोगों ने पितरों को पूरी विधि विधान से पूजा अर्चन कर अपने घर लेकर आए