हर गरीब के पक्के आवास के सपने को सरकार पूरा करेगी – श्रीमती रीती पाठक

0 401

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों के गृह प्रवेश और स्वीकृत पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित,

 

सीधी 11 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत इंदौर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा प्रथम चरण के पूर्ण हुए आवासों का गृह प्रवेश एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी द्वितीय चरण के स्वीकृत आवासों के स्वीकृति पत्र का वितरण कार्यक्रम स्थानीय मानस भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक द्वारा प्रथम चरण के 74 हितग्राहियों के गृह प्रवेश में सांकेतिक रूप से चाबी देकर गृह प्रवेश कराया गया एवं 140 नवीन हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

विधायक श्रीमती पाठक ने लाभान्वित हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हर गरीब के पक्का आवास का सपना पूरा करने का संकल्प लिया है। आज गरीबों को सपना साकार हो रहा है उन्हें आवास मिल रहा है और छुटे हुए हितग्राहियों को भी चिन्हित करके स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी के द्वारा आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक की दवाई की भी व्यवस्था की गई है। हर घर नल से जल, सभी को राशन, उज्ज्वला गैस, रोजगार के लिए प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए ऋण की व्यवस्था की गई है। 

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीधी मिनी अग्रवाल के द्वारा किया जाकर द्वितीय चरण और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका सीधी के वार्ड पार्षद जमुना कोल, आनंद परियानी एवं समाजसेवी पुनीत नारायण शुक्ला, पंकज पाण्डेय, सुधीर शुक्ला एवं नगर पालिका सीधी के अधिकारी/कर्मचारी बी के तिवारी,बृजेश सिंह, संदीप मिश्रा राकेश सिंह,प्रदीप द्विवेदी,देवेंद्र पोर्ते, ललोहर साहू, मनोज कुमार चौबे सहित आवास योजना के लाभार्थी हितग्राही उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment