नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर घोषी विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी की मांग की मो, शमशाद शाई 

0 1,473

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार,

घोषी (जहानाबाद ) जदयू के प्रदेश सचिव मो, शमशाद शाई ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर घोषी विधानसभा क्षेत्र से जदयू से अपनी उम्मीदवारी की मांग की, वहीं मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि समय आने दे आप पुराने साथी है, हमारी प्राथमिकता में आप शामिल हैं, यहां बता दें कि मो, शाई सोमवार को मुख्यमंत्री आवास जाकर उनसे घोषी विधानसभा क्षेत्र के समाजिक, भौगोलिक व राजनैतिक दृष्टिकोण पर विस्तार पूर्वक चर्चा की , साथ ही अपने लम्बे समय की राजनीतिक गतिविधियों से अवगत कराया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आने वाले समय के लिए तैयार रहने क बात कही है, हाल ही में मो शमशाद शाई को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य बनाए गए हैं और वे पार्टी के बफादार कार्यकर्ता हैं वहीं जानकर बताते हैं कि नीतीश कुमार के वें पुराने साथी है लिहाजा उन्हें मुख्यमंत्री के गृह जिले के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने विधानसभा प्रभारी भी बनाया है और इनकी काम की प्रशंसा हुई है, इस दौरान घोषी विधानसभा क्षेत्र से जदयू नेता व समाजिक कार्यकर्ता विरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मो, शाई एक समाजवादी नेता, अधिवक्ता के साथ अच्छे विचारक भी है और ये क ई चुनावी समर को देखा है, उनसे क्षेत्र के तमाम गांव,व सभी जाति धर्म के लोगों में इनकी अपनी पहचान है , अगर ये इनको जदयू से टिकट मिल जाए तो यह निश्चय ही विजय होंगे वहीं घोषी की महान जनता की मांग भी है कि स्थानीय नेताओं को उम्मीदवार बनाया जाए, कोई बाहरी उम्मीदवार नहीं,मो, शाई को मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन मिलने पर जदयू नेत्री मनोरमा देवी, प्रवीला कुशवाहा, विनोद केशरी, मुकेश शर्मा, मुरारी यादव,नवीशेर आलम, समेत कई जदयू नेताओं ने उन्हें बधाई दी है 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment