जल संसाधन संभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे किसान

0 204

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट 

डिंडोरी जिले की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना बिल गढ़ा बांध जल संसाधन संभाग डिंडोरी द्वारा जो लगभग 3000 करोड रुपए से निर्मित है, अपने आप में सरकार की किसानों को सहज और सुलभ सिंचाई व्यवस्था को सुधारने, जिससे कृषि उन्नत हो सके और ग्रामीण किसान समृद्धि साली हो, इसके लिए अनूठा एवं सशक्त माध्यम है । परंतु दुर्भाग्य देखिए कि एक ओर ग्रामीण किसान पानी के लिए दर-दर भटक रहा है वहीं दूसरी ओर सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों द्वारा अनावश्यक लाखों गैलन पानी खेतों में व्यर्थ बहाया जा रहा है , वही पानी लोगों के घरों में घुस रहा है जिससे लोगों का रहना और निस्तार करना दुभर हो गया है। बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के तहत जल संसाधन संभाग डिंडोरी द्वारा बिल गड़ा बांध की नहरों का रखरखाव एवं मेंटेनेंस सही तरीके से ना किया जाना और किसानों को समय पर पानी उपलब्ध न होना,घोर लापरवाही को दर्शाता है। यही नहीं ग्रामीण किसानों के द्वारा लिखित एवं मौखिक कई बार जल संसाधन संभाग डिंडोरी एवं शाहपुरा में शिकायत की गई लेकिन उनकी समस्याओं पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और शाहपुरा के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया गया जिसका खामियाजा शाहपुरा ब्लॉक के ग्रामीण किसानों को भुगतना पड़ रहा है ग्रामीण किसानों द्वारा बताया गया कि उनके घरों में डेढ़ से 2 फीट पानी घुस गया है और पीछे बाड़ी, खेतों में पानी घुस गया है जिससे उनका निस्तार पूरी तरह प्रभावित है घर के बुजुर्गों का निकलना कठिन हो गया है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण किसान बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लेकिन जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा झूठा आश्वासन दिया जा रहा है कि पानी छोड़ दिया गया है जबकि मौके पर नहर पूरी तरह सूखी पड़ी हुई है उनमें एक बूंद भी पानी नहीं है ग्रामीण क�

पूरा गांव पानी के लिए त्राहि त्राहि हो रहा है लेकिन प्रशासन इस ओर जरा सी भी ध्यान नहीं दे रहा है। मजबूर होकर हमें सीएम हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ा जिस पर जल संसाधन विभाग के उपन्यत्री और अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन को बंद करने के लिए दबाव बनाकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली देना एवं कड़ी कार्रवाई करने को कहा जा रहा है जैसे हमने सरकार से नहर में पानी बुलाने वास्ते कोई गुनाह किया हो हम जिला प्रशासन से निवेदन करते हैं कि शीघ्रतीशीघ्र नहर में पानी पहुंचाएं जिससे हम ग्रामीणों के निस्तार एवं पशुओं को पीने के लिए पानी प्राप्त हो सके, और शासन की योजनाओं में लापरवाही व्रत में वाले अधिकारियों के ऊपर सख्त कार्रवाई किया जाना चाहिए, ऐसे हमारा जिला प्रशासन से निवेदन है।वही सुरेंद्र शर्मा कार्यपालन यंत्री का कहना है कि अभी दिखवाता हूं और इसकी जांच करवाता हूं की पानी क्यों नहीं पहुंच रहा है जल्दी ही पानी पहुंचाया जाएगा,

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment