प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0 340

घोसी( जहानाबाद) नेहरू युवा केन्द्र जहानाबाद के द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर महिला कबड्डी में बैरामसराय की टीम विजेता वहीं उपविजेता घोषी के टीम को दिया गया जिन्हें कप मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं सौ मीटर के दौड़ में काजल कुमार को प्रथम स्थान दुसरा पुष्पा कुमारी तीसरा स्थान कोमल कुमारी को प्राप्त हुआ वहीं सौ मीटर के पुरुष दौड़ में प्रथम उदय कुमार दुतीय अनीष कुमार त्रितीय स्थान सौरव कुमार को पुरस्कार मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा० विनय कुमार ने कहा कि ग्रामीण प्रतीभा को खेलकूद के माध्यम से बढ़ाने का यह सराहनीय प्रयास है जहां खिलाड़ी खेल की भावना से खेलते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता का विकास करते हैं वहीं खेल शिक्षक प्रहलाद सर, एवं अजय कुमार व गौतम कुमार का योगदान सराहनीय रहा जबकि कार्यक्रम का संचालन नागेन्द्र भागवत राष्ट्रीय औरगेनाईजेशन के सचिव नवीन कुमार ने किया

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment