जनपद उपाध्यक्ष के विरूध्द प्राप्त शिकायत की जांच और कार्यवाही हेतु कमिश्नर ने कलेक्टर को किया निर्देशित

0 1,017

जनपद उपाध्यक्ष के विरूध्द प्राप्त शिकायत की जांच और कार्यवाही हेतु कमिश्नर ने कलेक्टर को किया निर्देशित

 

 

 

 

डिण्डौरी- प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के शहपुरा जनपद पचायत के उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल के विरूध्द ग्रामीण छक्के लाल झारिया व्दारा जबलपुर मे कमिश्नर कार्यालय मे पद का दुरूपयोग करते हुए पचायत राज अधिनियम 1993 के उपबधो का उल्लघन करते हुए जनपद क्षेत्र मे बिल बाउचर लगा आथिक लाभ लेते हुए भ्रष्टाचार सहित आर्थिक अनिमियतता किये जाने के आरोप लगाते हुए मामले मे जांच कर कार्यवाही करने सहित पद से प्रथक किये जाने की माग से जुडी शिकायत की गई थी।जिसके बाद कमिश्नर जबलपुर व्दारा कलेक्टर डिण्डौरी को पत्र जारी कर मामले मे निर्देशित किया गया है कि म.प्र. पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के तहत जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के विरूद्ध कार्यवाही हेतु कलेक्टर सक्षम प्राधिकारी हैं, अतः शिकायत पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं पर जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करें, तथा इस कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।गौरतलब है कि शिकायतकर्ता व्दारा आरोप लगाया गया है कि डिण्डौरी जिले की जनपद पंचायत शहपुरा में पदस्थ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल के द्वारा पंचायत राज अधिनियम 1993 के उपबंधो का उल्लंघन करते हुये जनपद पंचायत क्षेत्र में बिल बाऊचर लगाकर आर्थिक लाभ लेते हुये भ्रष्टाचार गबन एवं आर्थिक अनियमितता किया गया मामले मे षिकायतकर्ता व्दारा जाँच कर कार्यवाही करते हुये पद से पृथक किये जाने की माग की गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment