रोजा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घर से लापता बालक-बालिका को सकुशल बरामद किया

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने घर से नाराज होकर चले गए 12 वर्षीय बालक और 11 वर्षीय बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों को 15 अक्टूबर को इंद्रानगर कॉलोनी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास से बरामद किया गया।
प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्रा के अनुसार, लोधीपुर निवासी अखलाक ने 15 अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र और पड़ोस में रहने वाली 11 वर्षीय बालिका 14 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे घर से नाराज होकर कहीं चले गए हैं। शिकायत के आधार पर रोजा थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों बच्चों को अगले दिन सुबह करीब 11 बजे इंद्रानगर कॉलोनी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार आदि टीम शामिल रही।