विधानसभा 135 में संजय गुप्ता ‘पाइप वालों’ का जनसंपर्क जारी, लोगों की समस्याएं सुन रहे

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। विधानसभा क्षेत्र 135 में संजय गुप्ता ‘पाइप वालों’ का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। वह अलग-अलग स्थानों पर सभाएं कर सभी जाति-धर्म के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने गली-मोहल्लों की समस्याओं के साथ-साथ पूरे नगर से जुड़े मुद्दों को भी उनके सामने रखा।
कम समय में स्थानीय लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले संजय गुप्ता के पास अब लोग अपनी फरियादें और समस्याएं लेकर पहुंचने लगे हैं। वह अपने स्तर से लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास भी कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों के जरिए क्षेत्र की जनसमस्याओं और लोगों की अपेक्षाओं को समझने की कोशिश की जा रही है।
आज ककरा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई सभाओं में लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। संजय गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनसे सुझाव भी लिए। उन्होंने लोगों से इसी तरह सहयोग और सुझाव देते रहने की अपील की।
टिकट को लेकर राजनीतिक चर्चा: संजय गुप्ता को लेकर स्थानीय राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से यदि उन्हें विधानसभा 135 से टिकट दिया जाता है, तो क्षेत्र की राजनीति में उनकी भूमिका पर सबकी निगाहें रहेंगी। हालांकि, पार्टी की ओर से टिकट को लेकर किसी आधिकारिक निर्णय की पुष्टि नहीं हुई है।