810 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। 

जैतीपुर पुलिस ने दो मोबाइल फोन और 2200 रुपये भी किए बरामद।

0 15

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 810 ग्राम अफीम, दो मोबाइल फोन और 2200 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अबरार निवासी टाटराबाद, थाना गढ़िया रंगीन, शाहजहांपुर और खुशीराम निवासी बंडिया खुर्द, थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बरेली के सोनू उर्फ इब्राहिम से अफीम खरीदकर ट्रक चालकों व अन्य लोगों को बेचने की बात बताई।

 

थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक आतेश तोमर ने पुलिस टीम के साथ 9 अक्टूबर की रात ग्राम बरादा गौटिया जाने वाले तिराहे के पास दोनों को गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना जैतीपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment