कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी सौरभ दीक्षित ने कांवड़ रूट और पुलिस प्वाइंट्स का किया निरीक्षण

0 11

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई एवं क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना कोतवाली और थाना कांट क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर बनाए गए विभिन्न पुलिस प्वाइंट, ड्यूटी प्वाइंट एवं संवेदनशील स्थानों को चेक किया। मौके पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से कांवड़ियों की आवाजाही, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर जानकारी ली।

 

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा कांवड़ रूट पर लगातार निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया।

 

एसपी ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति से बचने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल आवश्यक पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर कांवड़ यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं की निगरानी करने और ड्यूटी प्वाइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

 

शाहजहांपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment