नालंदा में लोकायन नदी का पश्चिमी तटबंध टूटा, दर्जनभर गांवों में आई बाढ़; लोगों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा

0 359

 

कुमार भास्कर
बिहार।नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल के पश्चिमी क्षेत्र से गुजरने वाली लोकायन नदी के उद्गम स्थल क्षेत्र झारखंड में हुई भारी वर्षा के बाद शनिवार की रात तकरीबन 3 बजे पानी आया है।
नदी में पानी आने के कारण  हिलसा व एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र में नदी के तटबंध में कई जगहों पर बड़ा दरार पड़ गया है। जिससे नदी का पानी नदी के पश्चिमी क्षेत्र मैं फैल रहा है।आधा दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ का पानी फैल गया। नदी में तेज बहाव के कारण हिलसा प्रखंड के धुरी बिगहा के उत्तर पश्चिम लोकायन नदी के तटबंध में तकरीबन 30 फीट का कटाव हो गया। कटाव के कारण धुरी बिगहा, मुरलीगढ़, फुलवरिया, सोहरापुर, कुसेता, छियासठ बिगहा गांव एवं खेतों में पानी भर गया है।वहीं, घाना बीघा गांव के पूर्व तटबंध टूटने के कारण बेलदारी बिगहा, घाना बीघा के गांव एवं खेत जलमग्न हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार अधिकारियों के साथ कैंप कर रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment